उत्तराखंडकुमाऊंक्राइमनैनीताल

अवैध खनन में पकड़े गये वाहनों से वन विभाग ने 2 करोड़ से अधिक रुपये का राजस्व वसूला।

ख़बर शेयर करें

रामनगर-तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा वर्ष भर की गयी अवैध खनन पर कार्यवाही में पकड़े 264 वाहनों से दो करोड़ 53 लाख रुपये का राजस्व वसूला है।वही वर्ष 2020 और 2021 में पकड़े गये 273वाहनों को छोड़ा गया है,तो वही एक वाहन राजसात(सरकारी संपत्ति)घोषित किया है।

एक नज़र विभाग द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही के आँकड़े पर डाले तो,साल 2021 में रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी ने अवैध खनन में संलिप्त 264 वाहनों पर की गई कार्रवाई की है। ऐसे में इन वाहन चालकों से करीब 2.53 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया है। वर्ष 2021जनवरी की बात करें तो 33 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने उन्हें सीज किया। जिसमें लगभग 49 वाहनों को छोड़ा गया, जिसमें साल 2020 में पकड़े गए वाहन भी थे। वहीं फरवरी में 36 वाहनों को सीज किया गया, जिसमें लगभग 26 वाहनों को छोड़ा गया और इनसे 22 लाख 45 हजार का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

मार्च 2021 में 17 वाहनों पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया, जिसमें लगभग 34 वाहनों को छोड़ा गया और इनसे साल 2020 में पकड़े गए वाहन भी शामिल थे और इनसे 31 लाख 35 हजार का जुर्माना वसूला गया। अप्रैल के महीने में 11 वाहनों को विभाग ने सीज किया और इनसे 12 लाख 95 हजार का जुर्माना वसूला गया। इसमें एक वाहन को सरकारी संपत्ति भी घोषित किया गया। मई 2021 में वन विभाग ने 45 वाहनों को सीज किया और इस महीने 10 हजार का जुर्माना वसूला गया। वहीं, जून में 28 वाहनों को सीज किया गया, जिसमें लगभग 4 वाहनों को छोड़ा गया और जिनसे 3 लाख 30 हजार का जुर्माना वसूला गया। वहीं, जुलाई में 18 वाहनों को सीज किया। जिसमें लगभग 16 वाहनों को छोड़ा गया। जिनसे 17 लाख 67 हजार का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम निरीक्षण करने पहुंची,टीम द्वारा रेस्क्यू सेंटर से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सुधार के दिए दिशा निर्देश।

अगस्त में 13 वाहनों पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए इनसे 19 लाख 10 हजार का जुर्माना वसूला। वहीं, सिंतबर में 12, अक्टूबर में 12, नवंबर में 17, दिसंबर में 18 वाहनों के खिलाफ अवैध खनन में लिप्त होने पर कार्रवाई की गई। जिनमें माहवार 23 लाख 65 हजार, 17 लाख 90 हज़ार, 29 लाख 75 हजार, 24 लाख 20 हज़ार का जुर्माना वसूला गया है। ऐसे में 2021 में 264 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 2020 और 2021 के वाहनों को मिलाकर 273 वाहनों को छोड़ा गया। उसके साथ ही एक वाहन को राजसात (सरकारी संपत्ति) भी घोषित किया गया। इस प्रकार साल 2021 में वन प्रभाग रामनगर तराई पश्चिमी ने 2.53 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला।

यह भी पढ़ें 👉  1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र ।