उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

खेत मे काम कर रहे मजदूर विशालकाय अजगर को देख भाग खड़े हुए।देखे विशालकाय अजगर का एक्सक्लूसिव वीडियो।

ख़बर शेयर करें


रामनगर-पीरूमदारा के सीतापुर टांडा में एक खेत मे छिपे विशालकाय अजगर को देख खेत मे काम कर रहे मजदूरों के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ गयी और वह काम छोड़ कर भाग खड़े हुए।

देखे विशायलकाय अजगर का वीडियो।

जिसके बाद खेत मालिक ने सेव दा स्नेक सोसाइटी को सूचित किया सर्प विशेषज्ञ चन्द्र सेन कश्यप ने अजगर का रेस्क्यू कर वन विभाग के हवाले कर दिया।बता दे कि सीतापुर टांडा में सुखदेव सिंह के खेत मे धान कटाई कर रही लेवर को अजगर साँप बैठा हुआ दिखायी दिया।अजगर इतना विशालकाय था कि उसे देख कर खेत मे काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए।और खेत मालिक को इसकी सूचना दी।खेत मालिक सुखदेव सिंह ने तुरन्त सेव दा स्नैक सोसाइटी को सूचित किया।मौके पर पहुँचे सोसाइटी के अध्यक्ष व सर्प विशेषज्ञ चन्द्रसेन कश्यप की टीम ने विशालकाय अजगर का सकुशल रेस्क्यू किया और उसे वन विभाग के हवाले कर दिया।सर्प विशेषज्ञ चन्द्रसेन कश्यप की माने तो पकड़ा गया अजगर को अंग्रेज़ी में Buremese pythaon के नाम से जाना जाता है।इसकी लम्बाई लगभग 17 फ़ीट बतायी जा रही है।पकड़ा गया अजगर मादा है।गनीमत रही कि अजगर ने किसी मज़दूर पर हमला नही किया नही तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  अगर देहरादून में बजट सत्र पर अड़े तो कांग्रेस को करना चाहिए देहरादून बजट सत्र का बहिष्कार– धीरेंद्र प्रताप