उत्तराखंडकुमाऊंक्राइमनैनीताल

दिनदहाड़े खेल मैदान में गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस।

ख़बर शेयर करें

रामनगर:दिनदहाड़े आज एम पी हिन्दू कॉलेज के फील्ड में हुए गोली काण्ड के मुख्य आरोपी चंदन उर्फ सागर को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है,इसके अन्य साथी अभी फरार है।जिनकी तालाश में पुलिस जुटी हुई है।इस मामले के खुलासा एसपी सिटी जगदीश चन्द्र ने किया।

देखिये वीडियो।

पुलिस की माने तो पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल, चन्दन उर्फ सागर पुत्र छत्रपाल निवासी गण शिवलालपुर रियूनिया लूटाबड़ रामनगर व कुछ अन्य लोगों से बम्बाघेर निवासी राजकुमार पुत्र सुरेश लाल से आपसी विवाद व लड़ाई झगड़ हो गया।इसी विवाद में अभियुक्त चन्दन उर्फ सागर ने 12 बोर के तमन्चे से राजकुमार को गोली मार दी,गोली राजकुमार के दाहिने कन्धे में गर्दन के पास लगी।जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

पुलिस को सूचना मिलने पर तुरन्त घटना स्थल पर पहुँच कर घायल राजकुमार को सँयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए भर्ती कराया।डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया ।घायल राजकुमार का वर्तमान में कृष्णा हास्पिटल काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में उपचाराधीन है।उक्त सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पूछताछ व सूचनातंत्र द्वारा मिले सुरागों के अनुसार घटना के मुख्य अभियुक्त चन्दन उर्फ सागर उपरोक्त को हाथीडगर नगर से बेड़ाझाल स्कूल के पास पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।अभियोग की विवेचना प्रचिलित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष