ऊधमसिंह नगर-जनपद की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने जनपदवासियों को दशहरे के पावन पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाये दी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है।यह हमे आपसी भाई चारा बढ़ाने और मिल कर साथ चलने की प्रेरणा देता है,तथा अधर्म का मार्ग छोड़ धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है।जिलाधिकारी ने कहा कि नो दिनों तक शक्ति के अनेक स्वरूपों की विधिवत अर्चना एवं पूजन किया गया है। सृष्टि के निर्माण में शक्ति का विशेष योगदान है। हमें चाहिए कि हम दशहरा, विजयादशमी पर शक्ति स्वरूपा बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मान तथा रक्षा करने का संकल्प लें साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा एवं उन्हें शिक्षित एवं संस्कारवान बनाये जाने का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्म का हर त्यौहार हमें सच्चाई के रास्ते पर चलने की सीख देता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







