उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

लापता हुए वनविभाग के रेंजर का चार दिन बाद भी नही चल सका पता

ख़बर शेयर करें

पहाड़ टुडे से जुड़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक बटन को क्लिक करे।

हल्द्वानी(उत्तराखंड):लालकुआं-तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे का चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। वही पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है, जिसके चलते परिजनों को बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  जिवई गांव में भालू का कहर, घास काट रही महिला पर हमला – चेहरे पर गंभीर चोट, एम्स दिल्ली रेफर

यहां मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस रेंजर हरीश चंद्र पांडे को ढूंढने के लिए CCTV खंगाल रही है। CCTV जांच में रेंजर को ऑटो से काठगोदाम की ओर जाते देखा जा रहा है।पुलिस अब ऑटो की तलाश में जुट गई है। वही चार दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने के कारण परिजन परेशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत दर्शन 2025: मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों को प्रेरित किया, जीवन में लक्ष्य और अनुशासन अपनाने पर दिया जोर

बता दें कि, ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे उम्र 55 साल अपने घर से 29 नवंबर की शाम लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और विभाग दोनो ही मामले की जांच में जुटे हुए हैं