उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊं

जिलाधिकारी ने जाँच में झूठा शपथ पत्र संलग्न पाये जाने पर ग्राम प्रधान गुंजा रानी को पद से निरस्त किया।जाने कहाँ का है मामला।

ख़बर शेयर करें


उधमसिंह नगर-किच्छा के ग्राम नज़ीमाबाद की ग्राम प्रधान गुंजा रानी को झूठा शपथ पत्र देने पर जिलाधिकारी रंजना राज गुरु ने ग्राम प्रधान पद से निरस्त कर दिया है।
बता दे कि 27जनवरी 2020 को जन सुनवाई दिवस पर एक शिकायती पत्र ग्राम नज़ीमाबाद निवासी गुरदेव सिंह ने जिलाधिकारी को सौपा था।जिसमे ग्राम नज़ीमाबाद कि ग्राम प्रधान गुंजा रानी पत्नी अजय साहनी निवासी धौरा डाम द्वारा चुनाव में नामाँकन पत्र के साथ लगाये गये शपथ पत्र में 2 क के पैरा 12 में सरकारी भूमि पर कब्जा नही होने का उल्लेख किया गया था।जबकि ग्राम नजीबाबाद तहसील किच्छा के खाता संख्या 115 में दर्ज गाटा संख्या 189 193 आदि मे रकबा 104,168 है भूमि जो कि वन विभाग के नाम से दर्ज है। ग्राम प्रधान नजीमाबाद गुंजा रानी के पति अजय साहनी द्वारा कब्जा कर पक्का मकान निर्माण किया गया है उक्त प्रकरण पर आज उधम सिंह नगर जिला अधिकारी द्वारा उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016  उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा 138 में प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए गुंजा रानी पत्नी अजय साहनी  को प्रधान ग्राम पंचायत नजीमाबाद के पद से पृथक किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में सीएम धामी ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया