उत्तराखंडक्राइमगढ़वालपौड़ी गढ़वाल

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में आईटीबीपी का जवान गिरफ्तार पुलिस ने पॉस्को एक्ट में भेजा जेल।

ख़बर शेयर करें

पौड़ी।नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)के जवान को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आटीबीपी के जवान पर पॉक्सो एक्ट पर मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

देखिये वीडियो


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता दोनों चमोली जिले के जोशीमठ से एक प्राइवेट वाहन में बैठे हुए थे। इनके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे।तभी पीड़िता को उल्टी की शिकायत हुई और पीड़िता पीछे की सीट पर बैठ गई।आरोप है कि तभी बलवन्त सिंह (50) लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा।आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने श्रीनगर पहुंचकर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने बलवंत सिंह निवासी ग्राम रुड़की मानक तबरा जिला पंचकुला हरियाणा को गिरफ्तार कर लिय।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

सीओ श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल ने बताया कि आरोपी आईटीबीपी में कार्यरत है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।