उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालसमस्या

यमुना का मुख्य पड़ाव गंदगी के ढेर में तब्दील तीर्थ यात्रियों को हो रही है परेशानी।

ख़बर शेयर करें

सुभाष बडोनी,उत्तरकाशी:

उत्तरकाशी।चारधाम यात्रा शुरू हुए एक माह हो गया है।यमनोत्री मुख्य पड़ाव के निकट सफाई व्यवस्था शून्य नज़र आ रही है।यमनोत्री धाम के कई क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जगह जगह कूड़े के ढेर,पैदल मार्ग पर कीचड़ और इस गंदगी से निकलने वाली दुर्गन्ध से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।


बता दे कि यमनोत्री धाम सहित जानकी चट्टी और यमुना माँ का मायका खुशिमठ में गंदगी के अंबार लगा हुआ है।खरशाली यमुना मंदिर के पास कूड़े का ढेर लगा है।पैदल मार्ग पर कीचड़ पर पानी भरा होने से श्रद्धालुओं आवाजाही के लिए दिक्कते उठानी पड़ रही है।साथ ही कूड़े के ढेर और गंदगी के कारण उठने वाली दुर्घन्ध और वैक्टीरिया से बीमारी का खतरा बना हुआ है।खरशाली गाँव मे यमुना मन्दिर के नजदीक रोड़ के किनारे कूड़ा स्थल बनाया हुआ है, जानकीचट्टी सहित यमुनोत्री धाम में गंदे कपड़े यमुनाजल में डाले जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए मुख्य सचिव को निर्देश — नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए  ठोस रणनीति बनाएं


वही स्थानीय निवासी बलबीर नोटियाल का कहना है कि बार बार होटल स्वामियों से मना किया गया कि मंदिर के निकट कूड़ा न डाला करे इससे यात्रियों एवं श्रद्धालुओ को काफी परेशानी होती है।परन्तु कोई भी होटल वाला सुनने के तैयार नही सभी यही मंदिर के निकट कूड़ा डालते है।रही बात सफाई कर्मियों की तो वह इस गंदगी के ढेर को साफ करने को तैयार नही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग का सारी गांव पर्यटन और स्वरोजगार की बना मिसाल,पचास होम स्टे हो रहे हैं संचालित ढाई सौ से अधिक लोगों को मिल रहा है रोजगार।
बलबीर नोटियाल स्थानीय निवासी।

वही खरशाली यमुना मंदिर के पुजारी प्रेम बल्लभ उनियाल का कहना है कि जिला पंचायत में सफाई के नाम से लाखों रुपया आता है,परन्तु जिला पंचायत सफाई के नाम पर कुछ करने को तैयार नही है।सब लूट-खसोट में जुटे है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में लागू यूसीसी पर प्रस्तुतिकरण दिया।
प्रेमबल्लभ उनियाल,पुजारी।