उत्तराखंडटिहरी गढ़वालदेश

दुखद खबर रुद्रप्रयाग के लाल का असम में निधन , पाँच गढ़वाल राइफल के जवान थे अरविंद सिंह नेगी।

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड-रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ घाटी के उषाडा गाँव निवासी पाँच गढ़वाल राइफल्स के जवान अरविंद सिंह नेगी का असम में निधन हो गया।बताया जा रहा है कि खेल के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गयी थी।घटना की जानकारी परिजनों को मिलते घर मे कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

बता दे अरविंद सिंह नेगी वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे।29 वर्षीय अरविंद सिंह नेगी इन दिनों असम के तामूलपुर में तैनात थे जहां 13 दिसंबर को खेलते समय उनके सर में गंभीर चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल गुवाहाटी भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान रविवार शाम लगभग 5:00 बजे उनका दुखद निधन हो गया।परिजनों ने बताया कि अरविंद इसी वर्ष अप्रैल में छुट्टी पर आए थे और छुट्टी पूरी करने के बाद 5 मई को ड्यूटी के लिए वापस लौट गए थे। अरविंद अपने पीछे पत्नी और डेढ़ साल के बेटे को छोड़ गए हैं घटना के बाद से घर परिवार और गांव में दुख का माहौल है। वह माता पिता वह पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।