उत्तराखंडकुमाऊंनैनीतालसमस्या

युवक पर झपटा गुलदार, दोनों में हुआ संघर्ष,देखे गुलदार का एक्सक्लुसिव वीडियो।

ख़बर शेयर करें


रामनगर-ढिकुली ग्राम क्षेत्र में एक युवक पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया | जिससे युवक गम्भीर घायल हो गया | अपनी जान बचाने के लिए घायल युवक ने गुलदार से संघर्ष किया | और अपनी जान बचायी | घायल युवक को उपचार के लिए सँयुक्त चिकित्सालय रामनगर में भर्ती कराया गया | 

एक्सक्लूसिव वीडियो


कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व और रामनगर वन प्रभाग की सीमाओं के मध्य में स्थित ढिकुली गाँव में रविवार की सुबह को भाष्कर छिम्वाल(गुड्डू )पुत्र गणेश दत्त छिम्वाल अपने घर से पड़ोस में किसी कार्य के लिए गया था | जब वह वापस घर की ओर लौट रहा था | तो बगीचे में घात लगाये बैठे तेन्दुए ने अचानक युवक पर हमला कर दिया | युवक ने अपनी जान बचाने के लिए तेन्दुए से संघर्ष किया | आखिर कार युवक को घायल कर तेंदुआ छोड़ कर चला गया | घायल युवक के चीखने चिल्लाने की कर युवक  परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुँच गये | घायल अवस्था में उपचार के लिए सँयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया | जहाँ उपचार के लिए उसे भर्ती  कराया गया |  इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है | हमलावर तेंदुआ की मौजूदगी अभी भी उसी क्षेत्र में बनी हुई है | घटना की  सूचना पाकर रामनगर वन प्रभाग रेंज अधिकारी ललित जोशी चिकित्सालय पहुँचे | उन्होंने कहा कि नियमानुसार मुआवज़े की कार्यवाही की जा रही है | वही स्थानीय ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की माँग वन विभाग से की है | आपको बता दे कि घायल युवक भाष्कर खतरे से बाहर है |   

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष