उत्तराखंडकुमाऊंदेशनैनीताल

तितली को राष्ट्रीय प्रतीक बनाने की मुहीम हुई पूरी,परिणाम आना बाकी |

ख़बर शेयर करें

रामनगर-तितलियों को राष्ट्रीय तितली  बनाने की मुहीम के अंतर्गत हो रही ऑनलाइन बोटिंग पूरी हो चुकी है | जिसमे देश भर से लोगो ने ऑनलाइन बोटिंग की है | इस बोटिंग का परिणाम 15 अक्टूबर तक आने की सम्भावना है | जिसको केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में रिपोर्ट सोपे जाने के बाद विशेषज्ञों का पैनल राष्ट्रीय तितली को चयनित कर घोषणा  जायेगी | 

देखे वीडियो ।


हमारे देश में राष्ट्रीय प्रतीक राष्ट्रीय पशु,राष्ट्रीय फल,राष्ट्रीय फूल,राष्ट्रीय वृक्ष चयनित कर चुने जा चुके हैं | लेकिन अब तितली को राष्ट्रीय तितली बनाने की मुहीम शुरू हो चुकी है | तितलियों का रंग बिरंगा संसार देखने में बहुत खूबसूरत लगता है | तितलियाँ प्राकृतिक संरक्षण की राजदूत मानी जाती है | साथ ही वह महत्पूर्ण जैविक संकेतक भी है | और हमारे पर्यावरण के स्वास्थ को दर्शाती है |तितली विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं को लॉकडाउन के दौरान तितलियों में से किसी एक को राष्ट्रीय तितली बनाने का एक विचार आया | जिस पर सभी विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओ \ने काम करना शुरू कर दिया | लगभग पन्द्राह सौ तितलियोँ की प्रजातियों का सर्वे देश के विभिन्न राज्यों में किया गया | जिसमे से फाइव बार स्वॉर्ड टेलइस,इंडियन/कॉमन जेज़बेलइस,इंडियन/कॉमन नवाबइस,कृष्णा पीकॉकये तितली,ऑरेंज ओकलीफ,नॉर्दन जंगल क्वीन,यलो गोर्गन तितलियोँ का चयन इनके गुण-धर्म के अनुसार किया गया |इन आठ तितलियोँ में से राष्ट्रीय तितली चुनने के लिए एक राष्ट्रीय तितली अभियान चलाया गया |राष्ट्रीय प्रतीक चुनने के लिए आम आदमी को शामिल किया गया हो यह पहला ऐसा अभियान था |जिसके अंतर्गत देश में किसी एक तितली को चुनने के लिए ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई | ऑनलाइन वोटिंग 11 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक देश में जारी रही |लोगो ने tiny.cc/nationalbutterflypoll पर जाकर गूगल फ़ार्म भर कर वोट किया | बावजूद इसके वोट प्राप्त करने वाली तितलियोँ की लिस्ट केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को सौपी जायेगी |जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय तितली का चयन विशेषज्ञों की चयन समिति करेगी | इसका परिणाम 15 अक्टूबर तक आने की सम्भावना जतायी जा रही है |वही तितली विशेषज्ञ संजय छिम्वाल ने इसे अच्छी पहल बताया है |   

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य के प्रस्तुत बजट 2025–26 में राज्य की जनता के लिए क्या हैं सरकार की नई योजनाएं इस पर डाले एक नज़र।