उत्तराखंडकुमाऊंनैनीतालराजनीति

प्रदेश का खजाना खाली हो चुका है,प्रदेश सरकार को कर्मचारियों का वेतन देने के लिए लेना पड़ रहा लोन,पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का बयान।

ख़बर शेयर करें

रामनगर- प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने कोटाबाग क्षेत्र में विशाल जनसभा व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता को छोड़ते हुए कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन होगा और प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
सुने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का बयान।

उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा ने जो वादे जनता के साथ किए थे वह सब खोखले साबित हुए हैं तथा प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साबित हुई है उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई के साथ ही आम जनता वर्तमान सरकार से बुरी तरह त्रस्त है तो वही किसानों को दुगनी आमदनी देने का वादा करने व आपदा से ग्रसित पीड़ितों को मुआवजा तक नहीं दे पाई है जिससे अब जनता काम हो वर्तमान भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है तो वहीं उन्होंने कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2022 को फतेह करेगा और जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश का खजाना खाली हो चुका है।कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए सरकार के पास पैसा नही है वेतन देने के लिए सरकार को लोन लेना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों में जितनी भी घोषणाएं सरकार द्वारा की गई है,वह सब खोखली है।निश्चित रूप से भाजपा सरकार द्वारा की गयी घोषणाओं का असर प्रदेश में बनने वाली काँग्रेस की आगामी सरकार पर पड़ेगा यह बहुत बड़ी चुनोती होगी।इस दौरान नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य के अलावा कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।