उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालसमस्या

यह जिला भारी वर्षा से हुआ प्रभावित कही भू कटाव तो कही पहाड़ी से गिरे मलवे ने रोका रास्ता

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी(उत्तराखण्ड):कल रात से हो रही बारिश से उत्तरकाशी जिले के कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।वर्षा के कारण राष्ट्रिय राज मार्ग कई जगह से बाधित है जिसे सम्बंधित विभाग खोलने मे जुटा है।उफान पर आये बरसाती नालो ने भू कटाव करते हुए खेतो को काफी नुकसान पहुँचाया है।

बता दे कि मानसून सीजन के चलते पहाड़ी क्षेत्रो मे भारी बारिश हो रही है।जिस कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।कल रात से हो रही बारिश के कारण उत्तरकाशी जिले के कई इलाके प्रभावित हुए हैं।तो वही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबर कोर्ट के पास मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुआ है।इसके अलावा गंगा व् यमुना घाटी के दोनों तरफ के मार्ग कही खुले कही बंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गेम चेंजर योजनाएं न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि राज्य के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं–सीएम धामी।

जबकि भटवाड़ी प्रखंड के जखोल गांव मे बादल फटना भी बताया जा रहा हैं।वही हर्षिल क्षेत्र के बगोरी गाँव में गंगा व पहाड़ी नाले आने से लोगो के खेत कट चुके हैं।फलदार वृक्ष सेब, खुमानी, धूप व देवीदार भू कटाव के कारण बह गये है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर पूरे प्रदेश में एक ही दिन रोपे जायेंगे पांच लाख पौधे,सीएम ने हरेला पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

उफनती नदी के कारण स्यूणा गांव का पैदल रास्ता बह गया है और ग्रामीणों के पास आवाजाही का कोई और साधन न होने के कारण क्षतिग्रस्त ट्राली का सहारा लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर मार्ग दर्शन प्राप्त किया।



गंगोत्री राष्ट्रिय राज मार्ग भट्वाड़ी के निकट सड़क पर आये मलवे ने एक पिकअप को अपनी चपेट मे ले लिया गनीमत रही की समय रहते इस हादसे मे कोई जन हानि नही हुई।