उत्तराखंडकुमाऊंराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बिगड़े बोल पर नेता विपक्ष इंदिरा हृदेश का बयान यह नारी शक्ति का अपमान है माफी मांगे प्रदेश अध्यक्ष।

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बिगड़े बोल की हर तरफ फजीहत हो रही है।भगत के यह वो बिगड़े बोल है जिसे उन्होंने नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदेश की शान में कहे है।भगत के द्वारा कही गयी आमर्यादित भाषा के बाद नेता प्रतिपक्ष ने दुख जताया है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री मोदी को इसका संज्ञान लेना चाहिए।इंदिरा हृदेश ने कहा कि यह मातृ शक्ति,नारी शक्ति का अपमान है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इसकी माफी माँगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ।

भारतीय जनता पार्टी की फजीहत अपने नेताओं के बिगड़े बोल की वजह से होती रहती है।बेलगाम भाजपा नेता कहीं भी कुछ भी बोल देते हैं।अब इसे सत्ता का नशा कहे या ज़ुबान फिसलना या लोगो का मनोरंजन करने के लिए जानबूझ कर आमर्यादित भाषा का प्रयोग करना कहे।ऐसे कई उदाहरण पार्टी के नेताओ द्वारा देखने को मिलते ही रहते है।इसी कड़ी से सम्बन्धित एक मामला सामने आया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल जनपद के कालाढूंगी विधानसभा से विधायक बंसीधर भगत ने अपने नैनीताल दौरे पर है इसी दौरान बीते रोज उनका दौरा भीमताल में था जहाँ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को सम्बोधित करते हुए अपने भाषण में इंदिरा हृदेश के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें हृदेश ने कहा था कि भाजपा के पाँच से छः लोग उनके संपर्क में है।भाषण देते हुए प्रदेश अध्यक्ष इतने उत्साहित हो गये कि उन्होंने काँग्रेस की नेता विपक्ष इंदिरा हृदेश को बुढ़िया जैसे डूबते जहाज़ के सम्पर्क कौन आयेगा।भगत के इस अशोभनीय शब्दो के मुँह से निकलते ही भाजपा कार्यकर्ता के ठहाके लगने लगे।इसके बाद नेता विपक्ष इंदिरा हृदेश ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए क्या कहा यह आप खुद वीडियो में सुने फिर इनके बाद बंशीधर भगत का बयान भी सुने।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
नेता विपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोनों का बयान सुने।