उत्तराखंडकुमाऊंक्राइमनैनीताल

भारतीय डाक विभाग मे फर्जी दस्तावेजो के आधार पर नौकरी पाने वाले दो पोस्टमास्टर बर्खास्त

ख़बर शेयर करें

नैनीताल(उत्तराखंड):भारतीय डाक विभाग मे नियुक्ति पाने वाले दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया।विभाग द्वारा दोनो ही कर्मियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र बोर्ड को जाँच के लिए भेजे गये थे।जाँच मे दोनो के दस्तावेज फर्जी पाये गये।दोनो को ऑनलाईन भर्ती प्रक्रिया के बाद शाखा पोस्टमास्टर के पद पर तैनाती मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  फिल्मी अंदाज़ में वारदात: कारोबारी की बेटी को बाथरूम में कैद कर बदमाशों ने मचाई लूट

जानकारी के मुताबिक भारतीय डाक विभाग की ओर से (जीडीएस )ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी।जिसमे भीम सिंह और पुष्पा देवी को नैनीताल उप मण्डल की शाखा डाकघरो मे,शाखा पोस्टमास्टर (वीपीएम)के पद पर तैनाती दी गयी थी।नौकरी मिलने के बाद पुष्पा देवी और भीम सिंह के शैक्षिक दस्तावेज बोर्ड के पास सत्यापन के लिए भेजे गये।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री में फंसे पर्यटक सकुशल गंतव्य तक पहुँचे, जिलाधिकारी ने भू-कटाव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

पुष्पा देवी की ओर से प्रस्तुत किया गया मूल प्रमाण पत्र राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान इंस्टीट्यूशनल एरिया सेक्टर नोएडा भेजा गया था।जिसमे अनुक्रमाँक फर्जी पाया गया।वही जाँच मे भीम सिंह के दस्तावेजो मे भी अंकित अनुक्रमाँक फर्जी निकला ।जिसके बाद कार्यालय सहायक अधीक्षक प्रकाश चन्द्र पाण्डे ने कोतवाली मे दोनो आरोपियो के विरुद्ध तहरीर दर्ज करवाई।तथा दोनो ही कर्मियों को बर्खास्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का कहर: शक्तिगढ़ के पोल्ट्री फार्म में 1700 से ज्यादा मुर्गियां दफन, प्रशासन अलर्ट

वही तहरीर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की कार्यवाही मे जुट गयी है।वही एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया की पुष्पा देवी और भीम सिंह दोनो आरोपियो के विरुद्ध धोखाधड़ी व दस्तावेजों के कूटकरण का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।