
खटीमा/उधम सिंह नगर।विज्ञान की दुनिया में उत्तराखंड का नाम एक बार फिर चमका है। पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शोध छात्रा दिव्या पंत को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि न केवल पंतनगर विश्वविद्यालय बल्कि पूरे खटीमा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।

दिव्या पंत, खटीमा ब्लॉक के चकरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसी अधिकारी डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ की बेटी हैं। दिव्या ने देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान सम्मेलन में अपने शोध कार्य की प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
अपनी सलाहकार डॉ. लक्ष्मी तिवारी के मार्गदर्शन में दिव्या ने कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों से प्राप्त रायजोस्पेरियम की जैव नियंत्रण क्षमता पर आधारित शोध प्रस्तुत किया। उनकी रिसर्च ने कृषि क्षेत्र में रोग नियंत्रण की नई संभावनाओं को उजागर किया, जिसे आधार बनाते हुए निर्णायक मंडल ने दिव्या को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2025 के लिए चयनित किया।
दिव्या की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसरों और शोधकर्ताओं—डॉ. लक्ष्मी तिवारी, डॉ. अजयवीर सिंह, डॉ. सिद्धेश्वर सिंह, डॉ. रूपचंद शास्त्री, शैल कुमारी, नरेंद्र रौतेला, निर्मल न्योलिया—ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
यह सम्मान साबित करता है कि पहाड़ की बेटियाँ विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन कर रही हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें


Subscribe Now




