उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालदुर्घटना

उत्तरकाशी बस दुर्घटना में मरने वालों के पार्थिव शरीर सेना के विमान से मध्य प्रदेश ले जाये जायँगे बस का स्टेरिंग फैल होने से हुई दुर्घटना -एमपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ख़बर शेयर करें
देखिये वीडियो।

सुभाष बडोनी उत्तरकाशी:

उत्तराकाशी।रविवार को यमनोत्री हाइवे पर मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी।जिस दुखद हादसे में 26 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गयी।इस भीषण हादसे के बाद कि खबर मिलते ही रात को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देहरादून पहुँच गये सोमवार की सुबह उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर धामी के साथ उत्तरकाशी के डामटा घटना स्थल पर पहुँचे।उन्होंने दोनों प्रदेशो के सीएम ने घटना स्थल का जायजा लिया।


एमपी सीएम शिवराज चौहान ने इस दुखद घटना पर दुख जताते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह रात को ही देहरादून पहुँच गये थे।आपदा कंट्रोल रूम से जानकारी जुटाने के बाद घायलों को देखने के लिए मैक्स हॉस्पिटल गये।उन्होंने बताया कि घायल बस चालक सहित चार तीर्थ यात्रियों का उपचार चल रहा है।उन्होंने कहा कि बस चालक से बातचीत करने पर चालक ने बताया कि बस का स्टेरिंग फैल हो गया था उसने बस को पहाड़ी से टकराने की कोशिश की परन्तु बस खाई में जा गिरी।उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के पार्थिव शरीर जल्द से जल्द उनके घर पहुँच जाये इसके लिए उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया है कि मृतको के पार्थिव शरीर बस से ले जाने बहुत समय लगेगा अतः वह सेना का विमान भिजवा दे,उन्होंने इस आग्रह को में लिया।है।बहूत जल्दी जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर सेना का विमान पार्थिव शरीरों को लेने पहुँच जायेगा और वह मध्यप्रदेश में खजुराहो एयरपोर्ट पर मृतको के शवों को लेकर उतरेगा वहाँ से तुरन्त ही बसों के माध्यम से सभी के पार्थिव शरीरों को उनके परिजनों को सौप दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आज ही सभी मृतको का अंतिम संस्कार हो जाये।उन्होंने उत्तराखण्ड शासन-प्रशासन और स्थानीय जनता का आभार जताते हुए कहा कि रात होने के बाद भी प्रशासन की सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगो के साथ मिलकर जुटी रही,और।प्रशासन ने सभी शवो का रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम निरीक्षण करने पहुंची,टीम द्वारा रेस्क्यू सेंटर से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सुधार के दिए दिशा निर्देश।

वही उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शौक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में तीर्थ यात्रा चल रही है।तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रयास गये है।इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया है ,उसके बाद भी इतना बड़ा हादसा हो जाना बहुत दुख की बात है।उन्होंने इस हादसे की जाँच के लिए मेजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दे दिए है।उन्होंने कहा कि उन्होंने और पीएम मोदी,गृहमन्त्री अमितशाह, शिवराजसिंह चौहान सभी ने इस हादसे को व्यक्तिगत रूप से लिया है सभी ने फोन पर हादसे के बारे में जानकारी ली है।उन्होंने कहा किउनकी प्राथमिकता है कि जल्दी से जल्दी सभी के पार्थिक शरीर को उनके घर पहुँचाना है।इसके लिए जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट पर सारी औपचारिकतायें पूरी की जा रही है।
मृतकों का विवरण

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

1-अनिल कुमार पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी सिमरिया जनपद पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष 

2-मेनका कटिहा पत्नी लुले निवासी मोहंद्रा जिला पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 56 वर्ष 

3-राम कुंवर निवासी सांठा थाना सिमरिया जनपद पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष

4-उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी निवासी उपरोक्त उम्र 59 वर्ष 

5-अवधेश पांडे निवासी पवई थाना पवई जनपद पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 62 वर्ष

6-राजकुमार निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 85 वर्ष 

7- रूपनारायण निवासी उपरोक्त उम्र 62 वर्ष 

8-  गीता बाई पत्नी राजी राम निवासी उपरोक्त उम्र 64 वर्ष

9- राजकुमार पुत्र मस्तराम निवासी ककरेटा थाना गुन्नौर पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 39 वर्ष

10-  शीला भाई पत्नी राम भरोसे निवासी थाना अमानगंज पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष 

11- जनक कुंवर पत्नी मान सिंह निवासी बिजावर थाना छतरपुर पन्ना मध्य प्रदेश उम्र- 50 वर्ष

12- जागेश्वर निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष

13- बांके बिहारी निवासी मोहंद्रा थाना मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 70 वर्ष

14- राम सजी पत्नी बांके बिहारी निवासी उपरोक्त उम्र 54 वर्ष 

15- सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष 

यह भी पढ़ें 👉  1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र ।

16-शरण सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 50 वर्ष 

17-बद्री शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 64 वर्ष

18-  चंद्रकली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी उपरोक्त उम्र 50 वर्ष 

19- सरोजी बाई पत्नी मेनका निवासी मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष 

20- करण सिंह निवासी चकला थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष 

21- हरिनारायण दुबे निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष 

22- शकुंतला पत्नी अवधेश निवासी पवई थाना पवई मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष 

23- राम भरोसे निवासी पंडोल थाना सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष 

24- दिनेश कुमार निवासी थाना सिमरिया उम्र 60 वर्ष 

25- राजा राम पुत्र बुद्धि सिंह निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष 

26- विक्रम बोरा पुत्र केसर सिंह बोरा निवासी पपगढ़ जिला अल्मोड़ा उम्र 29 वर्ष (परिचालक)
 घायलों का विवरण
 1 – श्री हीरा सिंह पुत्र श्री धर्म सिंह निवासी ग्राम सहज , गंगोलीहाट , पिथोरागढ़ । ( वाहन चालक 2- श्री उदय सिंह पुत्र श्री श्यामसिंह , उम्र 63 वर्ष निवासी जिला पन्ना मध्य प्रदेश । 
3- श्री अखीराज पत्नी श्री उदय सिंह , उम्र 60 वर्ष निवासी जिला पन्ना , मध्य प्रदेश । 
4 – श्री राजकुमार पुत्र नामालूम उम्र 58 वर्ष , निवासी जिला पन्ना , मध्य प्रदेश ।