उत्तराखंडगढ़वालचमोलीदुर्घटना

उत्तराखंड: देवाल में वाहन दुर्घटना, 3 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें

चमोली। थाना देवाल क्षेत्र में आज एक वाहन दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और राहत कार्य व आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चौड़ के कुछ लोग मोपाटा स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वाहन स्वामी नारायण सिंह (52 वर्ष, निवासी चौड़) की इकोस्पोर्ट फोर्ड (UP15-BF-9963) वाहन ढलान पर न्यूट्रल में खड़ी थी और हेंडब्रेक लगाया गया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि किसी व्यक्ति द्वारा वाहन का हेंडब्रेक डाउन कर दिया गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  वन ग्राम पूछड़ी में बैठक पर रोक से ग्रामीणों में उबाल, 16 दिसंबर को वन परिसर में विशाल धरना का ऐलान

दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई:

मोहिनी देवी (42 वर्ष), पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़

बसंती देवी (35 वर्ष), पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण: उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा में नई क्रांति

भजन सिंह (62 वर्ष), पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़

जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं:

ज्योति (23 वर्ष), पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा

खिलाफ सिंह (65 वर्ष), पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़

दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पी.आर.डी जवानों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की घोषणा, कल्याण और सुविधाओं में बड़े सुधार

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहन सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत जानकारी दें।