उत्तराखंडगढ़वालदेहरादूनराजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय व्यापी वोटर चेतना अभियान की शुरुआत से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कार्यशाला का आयोजन

ख़बर शेयर करें

देहरादून(उत्तराखंड):भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय व्यापी वोटर चेतना अभियान के तहत रायपुर,कैंट और धर्मपुर विधानसभाओं में कार्यशालाओं का आयोजन किया।इस अभियान के तहत अपनी विधानसभा में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवाओं को उत्तर सूची में लाने के लिए जागरूक करना है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट  ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदाताओं का बहुत अहम योगदान रहता है।मतदाताओं को भाजपा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देने में अभियान की टोली की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।उन्होंने रायवाला  के सभी पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि वोटर चेतना अभियान की समितियां घर-घर जाकर मतदाताओं का चयन करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के नीचे महिला का शव मिलने से सनसनी, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवम हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में वोटर चेतना अभियान मतदाताओं की अहम भूमिका को बताता है

इसकी अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजय ने कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय व्यापी वाटर चेतना अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले सभी युवाओं को मतदाता बनाना है प्रत्येक विधानसभा में हम सभी को अभियान टोली के माध्यम से 10 हजार से अधिक मतदाताओं को जोड़ना है।साथ ही मतदाता का पहचान पत्र बनाकर सूची में शामिल करना है ताकि कोई भी 18 वर्ष पूर्ण करने वाला युवा सूची से छूट न जाए इसके लिए अभियान टोली जनप्रतिनिधियों की सहायता लेंगी। साथ हम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा अधिकाधिक वोटो को प्रभावित करने के लिए हमारा काम नया वोट बनाना भी है इसके लिए इस अभियान के तहत नए वोटो को जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन: ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा

कार्यक्रम में महानगर की अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने रायपुर एवं धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को मतदाताओं की भूमिका बताते हुए कहा कि यह वाटर चेतना अभियान बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले समय में जितने भी चुनाव होंगे वह सभी चुनाव नए मतदाताओं की भूमिका किस प्रकार बने यह भी हम सभी कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देना होगा हम नए मतदाता को संगठन से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम के माध्यम से हम युवाओं में पहली बार वोट देने के प्रति उत्साह पैदा कर सकते हैं कई जागरूकता अभियान चला सकते हैं साथ ही हम सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना एवं संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गाज़ा नरसंहार के दो वर्ष पूरे होने पर विचार गोष्ठी; नेतन्याहु का पुतला दहन

कार्यक्रम में कैंट विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा सुमित पांडे रूद्रेश शर्मा प्रकाश बडोनी अजय शर्मा विनोद पुंडीर अर्चना बागड़ी कुलदीप बुटोला विनोद शर्मा प्रदीप कुमार अक्षत जैन विपिन खंडूरी सूरज राजेश बडोनी रंजीत सेमवाल आशीष आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।