उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

प्रभात ध्यानी को मिलेगा विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान 2025

ख़बर शेयर करें

देहरादून।वर्ष 2025 का विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान सामाजिक क्षेत्र में दिया जाएगा। इस बार यह सम्मान प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी को उनके उत्कृष्ट कार्य, समाज के प्रति समर्पण और सामाजिक मुद्दों के प्रति तत्परता को देखते हुए चयन समिति ने प्रदान करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भयंकर बेरोजगारी के खिलाफ छात्र-युवाओं का आक्रोश, भगतसिंह के जन्मदिवस पर गूंजे बुलंद स्वर

सम्मान के लिए इस वर्ष 18 नाम प्रस्तावित हुए थे, जो विभिन्न माध्यमों से समिति के पास पहुँचे। चयन प्रक्रिया के दौरान सभी नामों पर उनके कार्यक्षेत्र, आंदोलनों में भूमिका, अनुभव, उपलब्धियां और जनमानस के लिए किए गए योगदान के आधार पर गहन चर्चा की गई।

अंतिम चरण में समिति ने चार नामों पर विशेष रूप से विचार किया—प्रतिष्ठित दैनिक अखबार की पूर्व कार्यकर्ता व रीजनल रिपोर्टर की संपादक गंगा असनोडा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात ध्यानी, वरिष्ठ पत्रकार महिपाल सिंह नेगी, और जोशीमठ बचाओ आंदोलन के नेता अतुल सती। विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रभात ध्यानी का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि पर जीएसटी बचत का तोहफ़ा!

चयन समिति में वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा, वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश चन्द्र जोशी, कामरेड समर भंडारी, पूनम कैन्त्युरा और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल स्वामी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यटन दिवस पर कार्बेट प्रशासन का ग्राम जमरिया में ईको-टूरिज्म व स्वरोजगार पर फोकस

सम्मान समारोह 29 सितम्बर 2025 को IRTD सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लोक गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण शिरकत करेंगे।