उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 आज 10 बजे जारी, 2.15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा परिणाम सुबह करीब 10 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट की औपचारिक घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में की जाएगी। जानकारी के अनुसार, परिणाम जारी करने की प्रक्रिया सुबह 9…

आज से शुरू हुई उत्तराखंड में जनगणना 2027, 33 सवालों के साथ घर-घर सर्वे

देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारियां अब जमीनी स्तर पर उतर चुकी हैं। राज्य में जनगणना के पहले चरण के तहत 25 अप्रैल 2026 यानी आज से मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (House Listing & Housing Census) का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस चरण में प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर कुल 33 निर्धारित…

केदारनाथ हेली शटल सेवा 2026: 31,450 सीटें हुईं फुल, पारदर्शी ऑनलाइन बुकिंग से यात्रियों को बड़ी राहत

केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, पारदर्शिता और सुव्यवस्था से यात्रियों को मिली सुविधा देहरादून।दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सायं 6:00 बजे से श्री केदारनाथ हेली शटल सेवा के लिए 22 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 की अवधि हेतु ऑनलाइन बुकिंग  के हेली यात्रा बुकिंग पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ…

केदारनाथ यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया यूजर पर FIR दर्ज

देहरादून।चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। पूर्व में दर्ज प्रकरणों के क्रम में आज जनपद रुद्रप्रयाग के थाना सोनप्रयाग में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम आईडी thecurlypoet के माध्यम से प्रसारित एक वीडियो…

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में पदोन्नति, अर्चना और बद्री चन्द बने उप निदेशक

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद सचिव शैलेश बगौली ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किए हैं। विभाग में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत अर्चना और बद्री चन्द को उप निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार, दोनों अधिकारियों की पदोन्नति नियमित चयन प्रक्रिया…

केदारनाथ यात्रा 2026: 3 दिन में 6733 श्रद्धालुओं का इलाज, हेली रेस्क्यू से गंभीर मरीजों को बचाया गया

देहरादून।उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को श्रद्धालुओं हेतु प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। संपूर्ण यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक स्थापित चिकित्सा इकाइयों, मेडिकल रिलीफ पोस्ट (MRP), बेस कैंप चिकित्सालयों तथा हेली एवं एम्बुलेंस रेस्क्यू सेवाओं के…

हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती: मुख्यमंत्री ने किया स्मरण, बताया कुशल प्रशासक और जनसेवा का प्रतीक

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्व. बहुगुणा जी को असाधारण व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि देश और दुनिया ने उन्हें एक कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और प्रखर…

25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26 की समीक्षा: सभी जिलों को 2026-27 के लक्ष्य एक महीने में तय करने के निर्देश

देहरादून।मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में “25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26” की समीक्षा की । मुख्य सचिव ने प्रत्येक जनपद के सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विभागों…

हिमालयी राज्यों के समन्वय पर बड़ा फैसला: पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली परिषद बैठक, जलवायु और विकास पर मंथन

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों के मध्य आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने, साझा चुनौतियों के समाधान हिमालयी राज्यों से समन्वय एवं नीति निर्धारण परिषद की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक के लिए समेकित रणनीति तैयार करने तथा क्षेत्रीय विकास को गति देने के विभिन्न बिंदुओं…

देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति के अधिकारों पर विपक्ष को घेरा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक जन आक्रोश पदयात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति…