देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद सचिव शैलेश बगौली ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किए हैं। विभाग में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत अर्चना और बद्री चन्द को उप निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार, दोनों अधिकारियों की पदोन्नति नियमित चयन प्रक्रिया के बाद प्रभावी होगी। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उन्हें उप निदेशक पद का दायित्व सौंपा जाएगा। इसके साथ ही उन्हें दो वर्ष की निर्धारित परिवीक्षा अवधि में रखा गया है, जिसके दौरान उनके कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा।
यह पदोन्नति विभागीय कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
