उत्तराखंडकुमाऊंनैनीतालविवाद

काँग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम सकती है महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या पहाड़ टुडे से बातचीत में छलका दर्द।

ख़बर शेयर करें

देहरादून-प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के टिकिट बटवारे से पहले ही पार्टियों में घमाधान देखने को मिल रहा है।भाजपा व काँग्रेस के कार्यकर्ता नाराज होकर पार्टी छोड़ते हुए नज़र आने लगे है।सियासत के गलियारों में एक खबर ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है।जिससे नैनीताल विधानसभा सीट पर काँग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।यह बड़ा झटका काँग्रेस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के रूप में लग सकता है।

काँग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या

पहाड़ टुडे से फोन पर बातचीत करने पर काँग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या का दर्द छलक गया ।उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें कोई मान सम्मा नही मिल रहा है। उन्होंने कहा किसी पार्टी का कोई भी बड़ा नेता उन्हें किसी भी तरह का कोई आश्वासन देने को तैयार नही है।उन्होंने कहा कि जब पार्टी संकट में थी वह पार्टी के साथ कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी के लिए काम किया।जबकि अब लोग अवसर की तलाश में दूसरी पार्टी छोड़ काँग्रेस में शामिल हो गये है और टिकिट के दावेदार बन गये है,तो सरिता आर्या को दरकिनार किया जा रहा है।पार्टी के बड़े नेता टिकिट वितरण के लिहाज से कहते है कि पार्टी सर्वे में सरिता आर्या का नाम नही आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

उन्होंने कहा कि जब पार्टी संकट में थी तब पार्टी सर्वे में उनका नाम था अब जबकि सब ठीक हो गया तो पार्टी सर्वे से उनका नाम नही है।उन्होंने कहा कि यह गलत है और काँग्रेस में उनको नज़र अंदाज़ किया जा रहा है।उन्होंने भाजपा पार्टी जॉइन करने के सवाल पर बोलते हुए कहा कि भाजपा उन्हें टिकिट देती है तो वह ज़रूर भाजपा को जॉइन करेंगी।उन्होंने खबरों के गलियारों में तेज़ी से हो रही वायरल खबर पर बोलते हुए कहा कि वह न तो प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, और न ही रमेश पोखरियाल निशंक से मिली है। वे फ्लैट संख्या 27 में शुक्रवार रात अपने एक रिश्तेदार से मिलने गई थी। बाद में पता चला, इस बिल्डिंग में भाजपा के कोई नेता भी रहते हैं। मुझे यहाँ से निकलते हुए किसी पत्रकार ने देख लिया।उन्होंने कहा कि वह अभी भी काँग्रेस पार्टी में है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम निरीक्षण करने पहुंची,टीम द्वारा रेस्क्यू सेंटर से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सुधार के दिए दिशा निर्देश।

बावजूद इसके टिकिट वितरण से पहले नैनीताल सीट से काँग्रेस पार्टी को बड़ा झटका सरिता आर्या के रूप में लग सकता है।वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकती है।बता दे कि नैनीताल सीट पर भाजपा से विधायक रहे कैबिनेट मंत्री के पुत्र संजीव आर्या पार्टी छोड़ काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर चुके है।नैनीताल से दावेदारी कर रहे है।सूत्रों की माने तो उनको नैनीताल सीट से टिकिट मिलने के प्रबल आसार दिख रहे है।जिस कारण सरिता आर्या काँग्रेस से बगावत कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं।