उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वाल

जिला प्रशासन ने दो दिन के लिए रोकी गई गंगोत्री धाम की यात्रा।

ख़बर शेयर करें

रिपोर्टर -सुभाष बडोनी उत्तरकाशी                                          
उत्तरकाशी।जिला प्रशासन द्वारा गंगोत्री धाम की यात्रा पर दो दिनों के लिए रोक दी गयी है।यात्रा पर रोक लगाने का मुख्य कारण मौसम विभाग का अलर्ट और गंगोत्री हाइवे पर हेलगुगाड़ के पास हो रहे लगातार भूस्खलन का होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सतर्क रहें, सुरक्षित रहें : धोखेबाजों से बचाव को लेकर पुलिस की अपील
देखे वीडियो

गौरतलब है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने के कारण फिर से बंद हो गया है।यह भूस्खलन हेलगुगाड़ के समीप क्षेत्र में हुआ है।बताया जा रहा है कि पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर बहुत तेज गति से आ रहे हैं। हालांकि बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) की मशीनरी हाईवे खोलने का प्रयास कर रही है।लेकिन लगातार हो रहा भूस्खलन मार्ग खोलने के कार्य मे बाधा डाल रहा है।इसके साथ ही मौसम विभाग का अलर्ट का अलर्ट भी खतरा बना हुआ है।जिसको देखते हुए उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए गए गंगोत्री धाम यात्रा पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता से सीधा संवाद: मुख्यमंत्री धामी ने तहसील दिवस को बनाया जनसमस्याओं का समाधान मंच

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने गंगोत्री धाम के दर्शन को जाने वाले यात्रियों को उत्तकाशी में रोक दिया है। तो वहीं गंगोत्री धाम से लौटने वाले यात्रियों को गंगनानी सहित हर्षिल, झाला और गंगोत्री में रोका गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  जन्मदिन पर सेवा और आपदा प्रबंधन में जुटे मुख्यमंत्री धामी, जनता से वर्चुअल संवाद भी

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया की बीआरओ की संस्तुति और रिपोर्ट के आधार और मौसम विभाग के अलर्ट के आधार पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गंगोत्री धाम की यात्रा को दो दिन के लिए रोक दिया गया है।