
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास व गांधी पार्क, देहरादून में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवनदर्शन आज भी विश्व को शांति, एकता और मानवता का संदेश देता है। स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सादगी उनके विचारों की प्रेरणा हैं, जिन्हें हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
साथ ही मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने “जय जवान जय किसान” का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता की राह दिखाई। उनकी सादगी, सत्यनिष्ठा, नैतिकता और राष्ट्रनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







