उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वाल

यमुनोत्री में फंसे पर्यटक सकुशल गंतव्य तक पहुँचे, जिलाधिकारी ने भू-कटाव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी।उत्तरकाशी से राहत भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के त्वरित निर्देशों पर यमुनोत्री क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को सकुशल निकालकर सुरक्षित गंतव्य तक भेजा गया।

दरअसल, स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील के चलते जानकी चट्टी और यमुनोत्री में कुछ पर्यटक फंस गए थे। जिलाधिकारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के. जोशी को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के बाद दक्षिण भारत के 5 पर्यटक—1 महाराष्ट्र, 1 तमिलनाडु और 3 आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालु—को सुरक्षित निकाला गया और शनिवार को जलस्तर घटने के बाद उनके गंतव्य की व्यवस्था कर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खेल और पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में खिलाड़ियों को दी प्रेरणा

इसी बीच, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्थानीय विधायक संजय डोभाल के साथ बड़कोट तहसील के खरादी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां भारी बरसात और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से भू-कटाव की स्थिति बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट से भाजपा नेता मदन जोशी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका पर अंतरिम राहत देने से किया इंकार

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को सुरक्षा बरतने की सख्त हिदायत दी। साथ ही अधिकारियों को नदी किनारे सुरक्षा दीवार और चैनलाइजेशन का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में दो दिवसीय घासभूमि प्रबंधन कार्यशाला सम्पन्न

रिपोर्ट:कीर्ति निधि सजवान,उत्तरकाशी।