उत्तराखंडकुमाऊंदुर्घटनानैनीतालसमस्या

नैनीताल जिले में बाघ और गुलदार का आतंक एक और महिला को गुलदार ने बनाया शिकार दो दिनों दो महिलाओं की मौत

ख़बर शेयर करें

पहाड़ टुडे से जुड़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक बटन पर क्लिक करे।

भीमताल(उत्तराखंड):नैनीताल जिले में गुलदार के हमले की घटनाएं कम होने का नाम नही ले रही है।गुलदार के हमले से दो दिनों में दो महिलाओं की मौत हो गई है।ताजा मामला भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार की शाम को खेत के पास एक महिला घांस काट रही थी कि गुलदार ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले में महिला कि मौत हो गई।इस घटना के बाद से वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
मृतक पुष्पा देवी

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 4.30 बजे पुष्पा देवी (32) पत्नी भुवन चंद्र अपने घर से थोड़ा आगे खेत से चारा काट रही थी। तभी अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे मार दिया। उन्होंने कहा कि तेंदुए को हमला करते देख परिजनों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। महिला का शव खून से लथपथ था।घटना की सूचना वनविभाग के अधिकारियों को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

बता दे कि दो दिन पहले ही ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल गांव में भी गुलदार ने हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था।दो घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में बाघ और गुलदार का भय है। आदमखोर गुलदार की दस्तक से पाण्डे गांव, जंगलिया गांव, शिमाला, बनना पिनरो, अल्चोना, दुदली, देवनगर, ताड़ा के ग्रामीण सहमे हुए हैं। मामले में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि गुलदार के भय से ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों हेतु घरों से बाहर नही निकल पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में यह घटनाये दुखद व चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश नहीं दिए तो मजबूर होकर पूरे ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों व ग्रामिणों के साथ वन विभाग व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।