मां गंगा की उत्सव डोली का भैरोघाटी में भव्य स्वागत, गंगोत्री धाम के कपाट कल खुलेंगे

उत्तरकाशी।उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की पारंपरिक शुरुआत के क्रम में मां गंगा की उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों, पुजारियों…

पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2026 का किया शुभारम्भ, ग्रीन और सुरक्षित यात्रा पर दिया जोर

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने देश भर…

देहरादून में ट्रैफिक दबाव को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 100 बसें चलाने और पार्किंग-इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार के निर्देश

देहरादून।मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून – दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर के बन जाने से सप्ताहांत एवं चारधाम यात्रा के कारण अत्यधिक यातायात दबाव रहेगा। इसके लिए उन्होंने लगातार देहरादून के यातायात को अपग्रेड किए जाने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने इकोनॉमिक कॉरिडोर के बाद बढ़ने वाले यातायात के प्रबंधन के लिए शीघ्र यातायात प्लान तैयार किए…

सीएम हेल्पलाइन 1905 की लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान, फोर्स क्लोज पर सख्ती के निर्देश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामलों में जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर फोर्स क्लोज…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने PWD की 2026-2031 मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिलेगी नई दिशा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई आगामी 05 वर्षों (2026-2031) के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा आगामी 05 वर्षों के विजन पर आधारित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया जाना…

सीएम धामी का जाखन में औचक निरीक्षण, फुटपाथ क्षतिग्रस्त मिलने पर अधिकारियों को फटकार

देहरादून ।सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत को फाइलों में हल करने के बजाय, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर जन समस्याओं की पड़ताल की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए, अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। देहरादून के जाखन निवासी…

अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यशाला में CM पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, सरोज राणा ने ली भाजपा सदस्यता

रुद्रप्रयाग।डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने…

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से 2.5 घंटे में सफर, उत्तराखंड में 1.3 लाख करोड़ के इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर तेजी

देहरादून।दिल्ली – देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद, ढाई घंटे में दिल्ली का सफर ख्वाब से हकीकत बन चुका है। शुरुआती तीन दिनों में इस आधुनिक एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले यात्रियों के अनुभव शानदार रहे हैं। अच्छी बात यह है कि सड़क, रेल परियोजनाओं की यही रफ्तार अगले एक साल बनी रहेगी। इस…

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग।आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं के अनुरूप श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” आयोजकों की भेंट, AI और डिजिटल विकास पर हुई चर्चा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.), टेक्नोलॉजी और…