उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

रामनगर में महिला एकता मंच का 29 सितम्बर को विशाल रैली निकालने का आह्वान

ख़बर शेयर करें

रामनगर।महिला एकता मंच संगठन ने देश में महिलाओ के साथ बढ़ रहे अपराधो के खिलाफ रोक लगाने के लिए मोर्चा सम्भाल रखा है।इसी कड़ी में 29 सितम्बर रविवार को रामनगर में विशाल रैली आयोजित करने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रामनगर पैठ पड़ाव रामनगर में  बैठक आयोजित बैठक में मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि समाज में लगातार विकृति बढ़ रही है। छोटे-छोटे बच्चों के नाम भी यौन अपराधों में सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया के तमाम संचार माध्यम से परोसी जा रही अश्लील संस्कृति पॉर्न फिल्में पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए तथा इसके प्रसारण को गैर जमानती अपराध अपराध घोषित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  वर्तमान दुर्दशा को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल राज्यहित में बड़े फैसले लेने जा रही है,बड़े आंदोलन के लिए जनता रहे तैयार–त्रिवेंद्र सिंह पंवार

उन्होंने कहा कि हमारे देश में हर 15 मिनट में एक बलात्कार की घटना दर्ज होती है। महिलाओं के साथ यौन अपराध के दो अध्याय मामले तो दर्ज ही नहीं हो पाते हैं।  हमारा देश महिलाओं व लड़कियों के लिए एक असुरक्षित देश बनता जा रहा है। महिलाएं व बच्चे शहर हो या गांव, मैदान हो या पहाड़, घर हो या बाहर, कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

बैठक में महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के साथ अपराधों को रोकने के लिए जरूरी है कि उन्हें सामाजिक, राजनीतिक, व  आर्थिक रूप से वास्तविक रूप बराबरी दी जाए तथा स्कूल कॉलेज में लैंगिक समानता को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए तथा सुरक्षा बलों, प्रशासन और न्यायपालिका और समाज को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु कार्यक्रम चलाए  जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खटीमा स्थित निजी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान करने के दिए निर्देश

सरस्वती जोशी ने बताया कि आगामी 26 सितंबर को ग्राम थारी में महिलाओं की सुरक्षा  को लेकर जुलूस प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व मालधन, कानिया व सुन्दरखाल में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं।

बैठक में सीमा तिवाड़ी, दुर्गा सैनी, भगवती नेगी, सरस्वती जोशी, ऊषा पटवाल, शान्ती देवी, तुलसी देवी, माया नेगी, दीपा देवी,मीरा,धना, राधा, बसन्ती, नीमा, शान्ती आदि महिलाएं शामिल हुईं।