उत्तराखंड में सर्राफा व्यापारियों का बड़ा ऐलान: सोने पर बढ़ी ड्यूटी और खरीद न करने की अपील के विरोध में कल शाम मोमबत्ती जलाकर जताएंगे विरोध

देहरादून। उत्तराखंड के सर्राफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से सोना न खरीदने की अपील के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर के आभूषण विक्रेताओं ने अपनी चिंताओं को साझा करते हुए सांकेतिक प्रदर्शन का ऐलान किया है। आज, 14 मई को राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के तमाम छोटे-बड़े शहरों…