उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, नारी शक्ति और संस्कृति के इस पर्व पर की मंगलमय जीवन की कामना
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व हमारी संस्कृति एवं परम्परा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परम्परा भी बालिकाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है।
PahadToday
Pahad Today एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुख्य रूप से उत्तराखंड और पहाड़ी क्षेत्रों की ताज़ा खबरें, सामाजिक मुद्दे, राजनीति, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करता है। यह प्लेटफॉर्म स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सरल और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करता है।