रामनगर में घास काट रही महिला पर बाघ का खौफनाक हमला, बहू की बहादुरी से बची जान
रामनगर (उत्तराखंड): रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज से सटे कुनखेत गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जंगल से लगे इलाके में घास काटने गई 65 वर्षीय बसंती देवी पर अचानक एक बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।…