नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में हुई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हेमा मालिनी को राज्य के स्थानीय उत्पादों से बने अम्ब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज़” के उत्पाद भेंट किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद किया और राज्य के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने उत्तराखंड के सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
