देहरादून।देवभूमि उत्तराखंड में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन का आगमन हुआ। उनके राज्य में पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।

उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार के मंत्रीगण मौजूद रहे। सभी ने औपचारिक रूप से उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान उपराष्ट्रपति का स्वागत निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किया गया। इस दौरान राज्य के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।
