देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है, समाज में जनजागरुकता एवं जन भावनाओं को अभिव्यक्ति देने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान समय में पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता देश के राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है तथा पत्रकारिता से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्षता, विश्वसनीयता एवं जनहित की भावना आज भी पत्रकारिता की मूल आत्मा है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही सफल पत्रकारिता की पहचान है। यह समाज में बदलाव लाने का भी प्रभावी माध्यम है।
Tags:
CM Pushkar Singh DhamiBanshidhar TiwariPahad TodayFourth Pillar of Democracyबंशीधर तिवारीJournalism Day Wishesपहाड़ टुडेहिंदी पत्रकारिता दिवसउत्तराखंड समाचारसूचना महानिदेशक उत्तराखंडUttarakhand Newsलोकतंत्र का चौथा स्तंभपुष्कर सिंह धामीपत्रकारिता दिवस बधाई संदेशउत्तराखंड सरकारHindi Journalism DayUttarakhand GovernmentHindi Patrakarita Diwasमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami MessagePahadToday
Pahad Today एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुख्य रूप से उत्तराखंड और पहाड़ी क्षेत्रों की ताज़ा खबरें, सामाजिक मुद्दे, राजनीति, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करता है। यह प्लेटफॉर्म स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सरल और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करता है।