उत्तरकाशी: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी रोहन गिरफ्तार, बड़कोट पुलिस ने भेजा जेल

​उत्तरकाशी (बड़कोट): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।…